AC: किस AC का आता है सबसे कम बिजली बिल, कैसे करें बेस्ट एयर कंडिशनर की पहचान

AC Power Consumption: अगर आप भी गर्मी के मौसम में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जब हम घरों में एसी चलाते हैं, तो उसकी वजह से बिजली बिल अधिक आता है। आइए जानते हैं कि कौन सा एसी सबसे कम बिजली की खपत करता है।

AC Power Consumption: मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हम अपने घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी के सीजन में एसी की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि इस समय बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जब हम घरों में एसी चलाते हैं, तो उसकी वजह से बिजली बिल अधिक आता है। इसलिए ऐसा एसी खरीदें, जो कम बिजली की खपत करे। आइए जानते हैं कि कौन सा एसी सबसे कम बिजली की खपत करता है।

AC Power Consumption

स्टार रेटिंग

अपने घर के लिए एसी, रेफ्रिजरेटर या वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदते समय, हमें प्रोडक्ट्स को दी गई स्टार रेटिंग का ध्यान रखना होगा। इन प्रोडक्ट्स को एनर्जी एफिशिएंसी के अनुसार एक से पांच स्टार दिए जाते हैं। यह एक आम गलतफहमी है कि कम स्टार का मतलब कम बिजली की खपत है। इसके विपरीत, कम स्टार वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स अधिक बिजली की खपत करते हैं।

End of Feed