Aadhaar PDF Password: क्या है आधार के PDF का पासवर्ड, डाउलोड करने के बाद पड़ती है जरूरत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 15, 2024, 07:13 PM IST

Aadhaar PDF Password: आधार आज के समय में भारतीय नागरिकों की पहचान का एक अहम डॉक्यूमेंट बन गया है। यूआईडीएआई आपके ई-आधार फाइल को पासवर्ड से पीडीएफ में सुरक्षित रखता है। आप कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन पीडीएफ ओपन करने के लिए आपको पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

Aadhaar PDF Password: आप अपने आधार को आसानी से घर बैठे अपने फोन पर डाउलोड कर सकते हैं। लेकिन जब आप इसे डाउनलोड कर लेंगे, तो आधार की सॉफ्ट कॉपी को ओपन करने के लिए एक पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। कई बार लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पासवर्ड मालूम नहीं होता है। क्या है आधार की सॉफ्ट कॉपी को देखने वाला पासर्वड आइए जान लेते हैं। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने यह सुविधा दी। लेकिन सिर्फ आधार डाउलोड करके आप इसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

Aadhaar Card pdf Password

पासवर्ड से सुरक्षित रहता है ई-आधार

यूआईडीएआई आपके ई-आधार फाइल को पासवर्ड से पीडीएफ में सुरक्षित रखता है। आधार में आपकी पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें आपका नाम, पता और बायोमेट्रिक डिटेल्स शामिल हो सकती हैं। चूंकि यह पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध है, इसलिए इसके हैक होने का खतरा अधिक है। इसलिए ई-आधार पासवर्ड जरूरी है। ऐसी स्थिति में, जब आपके आधार की हार्ड कॉपी खो जाता है, तो आप कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और आधार कार्ड पासवर्ड डालकर इसे देख सकते हैं। इस तरह आपके अलावा कोई भी बिना पासवर्ड के इसे एक्सेस नहीं कर पाएगा।

End of Feed