आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका क्या है, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जानें

Aadhaar Card आज सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। भले ही यह आपके नागरिकता का प्रमाण नहीं है लेकिन इसका होना आपके लिए बहुत जरूरी है। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरूरी है। कई लोग पुराने नंबर को बदलना और नए को जोड़ना चाहते हैं।

आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी होता है। अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है। अब UIDAI की नई सुविधा के जरिए आधार में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया पहले से आसान हो गई है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट किया जा सकता है।

Aadhaar Mobile number update

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नए ‘Aadhaar’ ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

End of Feed