रेलवे स्टेशन पर मिलता है सस्ता कमरा, ऑनलाइन बुक करने का पूरा प्रॉसेस जानें यहां

IRCTC Retiring Room: भारत में रोजाना कई लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए तमाम सुविधाओं का इंतजाम किया जाता है, इन्हीं सुविधा में से एक रिटायरिंग रूम सर्विस है। रिटायरिंग रूम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को कुछ समय के लिए रुकने और आराम की सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं।

IRCTC Retiring Room: भारत भर में रोजाना 2 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इतनी बड़ी तादाद में यात्रियों के आने-जाने को लेकर उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर ही कमरों की व्यवस्था की जाती है। इन कमरों को रिटायरिंग रूम कहा जाता है। रिटायरिंग रूम सिंगल, डबल और डॉरमेट्री तरह की ऑक्युपेंसी में उपलब्ध करवाए जाते हैं। रिटायरिंग रूम की सुविधा एसी व नॉन-एसी दोनों विकल्पों में प्रदान की जाती है।

IRCTC

रेल यात्रियों के लिए सस्ता कमरा (Photo : iStock)

रेलवे का सस्ता कमरा

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप 24 घंटे की अवधि के लिए रिटायरिंग रूम लेते हैं तो इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से 20 रुपए का सर्विस चार्ज लिया जाता है। वहीं, अगर आप 24 घंटे के लिए डॉर्मिटरी बेड का इस्तेमाल करना चाहते हैं इसके लिए आपको मात्र 10 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा। 24 घंटे से 48 घंटे तक की अवधि के लिए रिटायरिंग रूम पर 40 रुपए और डॉर्मिटरी बेड पर 20 रुपए का सर्विस चार्ज लिया जाता है। किसी एक यात्री के लिए एक सिंगल बेड रूम या एक डबल बेड रूम या डॉरमेट्री में एक बेड अलॉट किया जा सकता है। वहीं, दो यात्रियों के लिए एक डबल बेड रूम या डॉरमेट्री में दो बेड अलॉट किए जा सकते हैं।

End of Feed