PNB Doorstep Banking: क्या है PNB की डोरस्टेप सर्विस, कैसे घर बैठे ही बैंक में जमा हो जाता है कैश

PNB Doorstep Banking: आज भी आप अपने घर पर बैठे ही बैंकिंग सुविधा लाभ उठा सकते हैं और इस काम में आपकी मदद करेगी डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस। पीएनबी अपने ग्राहकों (पर्सनल/कॉर्पोरेट) को उनके परिसर/ऑफिस से कैश लेने के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। जानिए इस सर्विस का कैसे लाभ उठा सकते हैं।

PNB Doorstep Banking: कोरोना वायरस महामारी के दौरान, जब लोग अपने-अपने घरों में बंद थे, तब देश के कई बैंको ने डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस की शुरुआत की थी। इस सर्विस को अभी भी कई बैंकों ने जारी रखा है। आज भी आप अपने घर पर बैठे ही बैंकिंग सुविधा लाभ उठा सकते हैं और इस काम में आपकी मदद करेगी डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक इस सुविधा का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। पीएनबी कहता है कि जब बैंक आपके घर आने के लिए तैयार है तो बैंक क्यों जाएं?

PNB

पीएनबी डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस की खास बातें

पीएनबी अपने ग्राहकों (पर्सनल/कॉर्पोरेट) को उनके परिसर/ऑफिस से कैश लेने के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। इसके लिए केवाईसी की जरूरत पड़ती है। इस बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल एनरोलमेंट फॉर्म भरना होगा और अपनी ब्रॉन्च के साथ एक एग्रीमेंट करना होगा। अगर आपको बैंक के खाते में कैश जमा करना है, तो बैंकिंग समय में आपके घर से या दफ्तर से पिक कर लिया जाएगा। कैश पिक अप के साथ-साथ निःशुल्क चेक पिक-अप की भी अनुमति है।

End of Feed