Jio-Airtel-VI: जल्द महंगे होने वाले हैं सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान, तैयार रहिए

गूगल और फेसबुक पर बार-बार एकाधिकार के दुरूपयोग को लेकर जुर्माना लगता है लेकिन भारत की टेलीकॉम कंपनियों पर इस तरह का कभी जुर्माना नहीं लगा। ऐसे में देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया कायदे से मनमानी कर रही हैं। ये कंपनियां हर साल अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में करीब 20 फीसदी तक का इजाफा कर रही हैं और इस साल के लिए भी तैयार हो चुकी है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Aug 10 2025, 10:57 IST
महंगे प्लान होंगे और महंगे01 / 05

महंगे प्लान होंगे और महंगे

कहा जा रहा है कि इस बार टेलीकॉम कंपनियां महंगे रिचार्ज प्लान को ही और महंगे करेंगी। कंपनियां सस्ते रिचार्ज प्लानों की कीमत नहीं बढ़ाना चाहतीं, क्योंकि इससे यूजर्स का पलायन हो सकता है। ऐसे में मिड-टू-हाई रेंज वाले रिचार्ज प्लानों (जैसे 300 रुपये से ऊपर वाले) की कीमतें बढ़ सकती हैं।

रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावाImage Credit : Canva02 / 05

रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा

कुछ दिन पहले ईटी टेलीकॉम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस साल के अंत तक यानी दिसंबर तक जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल टैरिफ में 10 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं,

बढ़ रही यूजर्स की टेंशनImage Credit : Canva03 / 05

बढ़ रही यूजर्स की टेंशन

हालांकि इस रिपोर्ट पर टेलीकॉम कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन जैसे-जैसे दिन खत्म हो रहे हैं मोबाइल यूजर्स की टेंशन बढ़ रही है। सबसे ज्यादा टेंशन में वे लोग हैं जिनके पास दो-दो सिम कार्ड हैं।

जुलाई 2024 में बढ़े थे रिचार्ज प्लान के दामImage Credit : Canva04 / 05

जुलाई 2024 में बढ़े थे रिचार्ज प्लान के दाम

आपको याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई में जियो, वीआई और एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ में 11% से 23% तक की बढ़ोतरी की थी। अब यदि फिर से 12 प्रतिशत होती है तो 100 रुपये का प्लान 112 रुपये का हो जाएगा, हालांकि 100 रुपये का प्लान तो शायद ही किसी कंपनी के पास होगा।

रिचार्ज प्लान महंगे होने की वजह क्या है?Image Credit : Canva05 / 05

रिचार्ज प्लान महंगे होने की वजह क्या है?

एक रिपोर्ट के अनुसार मई 2025 में सक्रिय ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सिर्फ मई महीने में 74 लाख नए सक्रिय ग्राहक जुड़े हैं। यह पिछले 29 महीनों की सबसे तेज इजाफा है। अब देश में कुल सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.08 अरब तक पहुंच गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!