बढ़ती गर्मी में कितना होना चाहिए फ्रिज का तापमान, जानें परफेक्ट टेम्परेचर

Refrigerator temperature: फ्रिज को ज्यादा ठंडा करने से सब्जियां और फल जमने लगते हैं, जिससे उनकी बनावट और स्वाद बिगड़ जाता है। इसके अलावा अतिरिक्त बर्फ जमने से फ्रिज पर दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है। वहीं अगर तापमान ज्यादा हो जाए तो दूध, दही जैसी डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब होने लगती हैं।

Refrigerator temperature: गर्मियों के मौसम में तापमान तेजी से बढ़ता है, और इसी के साथ बढ़ती है खाने-पीने की चीजों के जल्दी खराब होने की संभावना। ऐसे में फ्रिज का सही तापमान बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। सही तापमान न केवल आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रखता है, बल्कि बिजली की खपत भी बैलेंस करता है और फ्रिज की लाइफ बढ़ाता है। यहां हम गर्मियों के लिए फ्रिज का सही तापमान बता रहे हैं साथ में अन्य जरूरी जानकारी भी देखेंगे।

गर्मियों में फ्रिज का तापमान कितना होना चाहिए?

गर्मियों में फ्रिज का तापमान 2°C से 4°C (36°F से 39°F) के बीच होना चाहिए। वहीं डीप फ्रीजर का तापमान -18°C (0°F) पर सेट रहना चाहिए। यह टेम्परेचर लिमिट, खाने को सुरक्षित रखने के लिए आदर्श मानी जाती है। इससे बैक्टीरिया पनपने की संभावना बहुत कम हो जाती है, जो 5°C से ऊपर के तापमान में तेजी से बढ़ सकते हैं।

End of Feed