टेक एंड गैजेट्स

भर चुके इनबॉक्स को मिनटों में खाली करेगा Gmail का नया शानदार फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Gmail Manage Subscriptions: इस फीचर की एक खासियत यह भी है कि यह बताता है कि किसी सेंडर ने आपको कितने ईमेल भेजे हैं। इससे तय करना आसान हो जाता है कि कौन-सा सब्सक्रिप्शन आपके लिए जरूरी है और कौन-सा नहीं। मैनेज सब्सक्रिप्शन्स फीचर की मदद से यूजर्स अब बिना किसी झंझट के अनचाहे ईमेल सब्सक्रिप्शन को हटाकर अपना मेलबॉक्स साफ रख सकते हैं।

Image

Gmail Manage Subscriptions

Gmail Manage Subscriptions: अगर आपका Gmail इनबॉक्स भी प्रमोशनल और फालतू ईमेल्स से भरा पड़ा है, तो यह आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती है। Google ने Gmail यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है, इस फीचर का नाम मैनेज सब्सक्रिप्शन्स (Manage Subscriptions) है। मैनेज सब्सक्रिप्शन्स फीचर की मदद से यूजर्स अब बिना किसी झंझट के अनचाहे ईमेल सब्सक्रिप्शन को हटाकर अपना मेलबॉक्स साफ रख सकते हैं।

क्या है Gmail का नया 'Manage Subscriptions' फीचर?

Gmail का यह नया फीचर यूजर्स को उनके सभी एक्टिव ईमेल सब्सक्रिप्शन्स की एक ऑर्गेनाइज लिस्ट दिखाता है। यहां से आप आसानी से तय कर सकते हैं कि किस सेंडर से ईमेल एड्रेस रखना है और किससे अनसब्सक्राइब करना है। अब हर मेल में जाकर ‘Unsubscribe’ ढूंढने की जरूरत नहीं, सब कुछ एक जगह से किया जा सकता है।

इस फीचर की एक खासियत यह भी है कि यह बताता है कि किसी सेंडर ने आपको कितने ईमेल भेजे हैं। इससे तय करना आसान हो जाता है कि कौन-सा सब्सक्रिप्शन आपके लिए जरूरी है और कौन-सा नहीं।

कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?

Manage Subscriptions फीचर को एक्टिव करने या इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. अपने Android फोन में Gmail ऐप खोलें।
  2. ऊपर बाईं ओर दिए गए मेन्यू आइकन (तीन लाइनें) पर टैप करें।
  3. नीचे स्क्रॉल करते हुए Trash ऑप्शन के नीचे Manage your subscriptions नाम का सेक्शन मिलेगा।
  4. इस पर क्लिक करें- आपके सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन की लिस्ट सामने होगी।
  5. अब जिन्हें हटाना है, उनके आगे दिख रहे Unsubscribe बटन पर क्लिक करें।
  6. बस, हो गया काम! कुछ टैप्स में ही आपका इनबॉक्स साफ और व्यवस्थित हो जाएगा।

फिलहाल किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

Google के मुताबिक, यह फीचर अभी फेज वाइज रोलआउट हो रहा है। यानी शुरुआत में कुछ Android यूजर्स को ही यह उपलब्ध होगा। आने वाले समय में इसे iOS और वेब वर्जन पर भी लाया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article