यूटिलिटी

ATM Cash Withdrawal: 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा फैसला, जनता को मिलेगी सीधी राहत

ATM Cash Withdrawal: आरबीआई ने लेटेस्ट नोटिफिकेशन में कहा है कि 30 सितंबर 2025 तक सभी एटीएम में से 75 प्रतिशत एटीएम कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। बैंक और एटीएम ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एटीएम में नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट उपलब्ध हों।

Image

ATM Cash Withdrawal

ATM Cash Withdrawal: यदि आप ATM से कैश निकालकर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए राहत दे सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 रुपये और 200 रुपये की कीमत के नोटों की एटीएम से निकासी को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने कहा है कि जनता की सुविधा और इन अक्सर इस्तेमाल होने वाले नोटों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर (WLAO) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम नियमित रूप से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट निकालें।

क्या है आरबीआई का नोटिफिकेशन?

  • बैंक और एटीएम ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एटीएम में नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट उपलब्ध हों।
  • यह निर्णय चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
  • इससे आम जनता को छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता में सुधार होगा।
  • यह कदम लोगों को रोजमर्रा के लेन-देन में मदद करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छोटे नोटों की जरूरत ज्यादा होती है।

क्या-क्या होगा बदलाव?

आरबीआई ने अपनी नवीनतम अधिसूचना में कहा है कि 30 सितंबर 2025 तक सभी एटीएम में से 75 प्रतिशत एटीएम कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। इसके अलावा 31 मार्च, 2026 तक सभी एटीएम में से 90% कम से कम एक कैसेट से 100 या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकालेंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक ने 2017 में 200 रुपये के नोट पेश किए थे।

व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) क्या होते हैं?

व्हाइट लेबल एटीएम वे एटीएम होते हैं जिन्हें बैंकों के बजाय निजी (गैर-बैंकिंग) कंपनियां स्थापित करती हैं। इन एटीएम से भी आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे बैंक के एटीएम में मिलता है।

1 मई से एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा, बढ़ा चार्ज

1 मई 2025 से एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़ा एक अहम बदलाव लागू होने जा रहा है। अब अगर आप अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी करने के बाद एटीएम से कैश निकालते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर आपको 23 रुपये देने होंगे। अभी तक यह शुल्क 21 रुपये था। यानी जो लोग महीने में कई बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह खर्च थोड़ा बढ़ जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article