भूल गए हैं EPF का पैसा? जानिए क्या है Inoperative Account और कब तक मिलेगा ब्याज

EPFO interest rules after retirement: EPF खाता आपकी रिटायरमेंट सुरक्षा का एक मजबूत आधार है, लेकिन सही जानकारी के बिना यह नुकसान का कारण भी बन सकता है। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि ब्याज कब तक मिलता है और कब खाता Inoperative हो जाता है।

EPFO interest rules after retirement: भारत में नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ खाता Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) के तहत खुलता है। यह एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों मिलकर योगदान करते हैं। लेकिन कई बार लोग यह नहीं समझ पाते और कंफ्यूज रहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद उनके EPF खाते पर ब्याज कब तक मिलता है और कब वह Inoperative यानी निष्क्रिय हो जाता है।

What is an Inoperative EPF Account

Inoperative EPF Account क्या होता है (Photo: iStock)

Inoperative EPF Account क्या है?

सबसे पहले तो यही समझें कि Inoperative EPF Account होता क्या है? दरअसल, Inoperative EPF Account वह खाता होता है, जिसमें लंबे समय तक कोई लेन-देन (जैसे योगदान या निकासी) नहीं होता। खासकर रिटायरमेंट के बाद यह स्थिति आती है। जब खाता निष्क्रिय हो जाता है, तो उस पर ब्याज मिलना बंद हो सकता है, जिससे आपकी बचत की ग्रोथ रुक जाती है।

End of Feed