DA Hike: पश्चिम बंगाल की सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में इतनी बढ़ोतरी का ऐलान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 11, 2024, 05:28 PM IST

West Bengal DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और डीए में बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगा।

West Bengal DA Hike: पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और डीए में बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगा।

West Bengal DA Hike

(Image Source: iStock)

सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मई के बजाय अप्रैल से मिलेगा, जिसका समायोजन उनके जुलाई के वेतन में दिखेगा। राज्य वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

End of Feed