Vaishno Devi Yatra: कम बजट में करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानें दिल्ली से कैसे पहुंचें कटरा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 26, 2022, 08:12 PM IST

Vaishno Devi Yatra: नये साल पर यदि आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतु कटरा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमारे इस लेख पर एक नजर अवश्य डालें। यहां आप दिल्ली से वैष्णों देवी जानें के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग के बारे में जान सकते हैं। साथ ही माता के दर्शन हेतु ऑनलाइन कार्ड की बुकिंग भी कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कटरा से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मां वैष्णों देवी का मंदिर।
  • कटरे के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग और वायु मार्ग की सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • दिल्ली से कटरा के लिए कुल 20 ट्रेन हैं।

Vaishno Devi Yatra: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है। मां वैष्णो देवी Vaishno Devi माता भगवती का स्वरूप हैं। मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मुराद पूरी होती है। 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए भी जाना (Vaishno Devi Package) जाता है। कटरा से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां वैष्णों देवी के मंदिर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। देवी भगवती का यह मंदिर वैंक्टेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सबसे बड़ा और देखा जाने वाला तीर्थ स्थल है।

Vaishno devi

कम बजट में करें मां वैष्णों देवी के दर्शन

पौराणिक कथाओं में वर्णित के अनुसार देवी भगवती ने अपने परम भक्त श्रीधर की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी जान बचाई और पूरे श्रष्टि को अपने अस्तित्व का प्रमाण (Vaishno Devi by Train) दिया था। बता दें बचपन में माता का नाम त्रिकुटा था, वहीं श्रीहरि भगवान विष्णु के वंश में जन्म होने के बाद माता वैष्णवी कहलाई। अक्सर नये साल की शुरुआत श्रद्धालु वैष्णों देवी से करते हैं। ऐसे में यदि आप भी माता के दर्शन के लिए वैष्णों देवी जानें की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कम खर्चे में वैष्णों देवी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग रेल मार्ग व वायु मार्ग की पूरी जानकारी लाए हैं। साथ ही यहां आप माता के दर्शन हेतु ऑनलाइन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं और कटरा से वैष्णों देवी के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं।

End of Feed