टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो भी मिलेगी सीट, करेंगे आरामदायक सफर! रेलवे की इस स्कीम का उठाएं फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:03 PM IST

भारतीय ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाना एक बहुत ही मुश्किल काम है। रेलवे कई ऐसे नियम ला चुकी है जिससे इस मुश्किल काम को आसान बनाया जा सकता है। हालांकि इन नियमों की पूरी जानकारी के बाद ही आप इसका फायदा उठा सकते हैं। ऐसे ही एक नियम का नाम है विकल्प स्कीम (Vikalp Scheme).

भारतीय रेलवे की विकल्प स्कीम (Vikalp Scheme)के सहारे आप आसानी से कंफर्म सीट पा सकते हैं। यह नियम सभी के लिए है, मतलब कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

vikalp scheme irctc

रेलवे की विकल्प स्कीम (फोटो- @pixabay)

जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि रेलवे, यात्रियों को टिकट के लिए इस स्कीम के जरिए एक विकल्प देती है। दरअसल जब हम टिकट वेटिंग में काटते हैं और टिकट कंफर्म नहीं हो तो यात्रा में मुश्किल हो जाती है, लेकिन अगर आपने टिकट के काटने के समय विकल्प स्कीम का चुनाव किया है तो आपको सीट मिल सकती है।

End of Feed