अगस्त में शाकाहारी थाली हुई 24 फीसदी महंगी, टमाटर बना विलेन

Veg Thali Price Hike In August:शाकाहारी थाली की कीमत में 24 प्रतिशत की वृद्धि में से 21 प्रतिशत वृद्धि का कारण केवल टमाटर की कीमत है, जो साल-दर-साल 176 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 102 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 37 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Veg Thali Price Hike In August:शाकाहारी थाली की कीमत एक साल पहले की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़ गई है। हालांकि जुलाई की तुलना में लागत में थोड़ी कमी आई है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को कहा गया कि अगस्त में उच्च आधार पर शाकाहारी थाली की कीमत में माह-दर-माह मामूली गिरावट आई है और मुख्य रूप से टमाटर की कीमतों में मजबूती के कारण इस वित्त वर्ष में दूसरी बार इसमे सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है।

veg thali cost in august

शाकाहारी खाना हुआ महंगा

टमाटर बड़ी वजह

शाकाहारी थाली की कीमत में 24 प्रतिशत की वृद्धि में से 21 प्रतिशत वृद्धि का कारण केवल टमाटर की कीमत है, जो साल-दर-साल 176 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 102 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 37 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

End of Feed