Namo Bharat में 'Trip Pass' का करें अब इस्तेमाल, बार-बार टिकट लेने की खत्म हुई जरूरत

रोजाना नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। NCRTC की ओर से यात्रियों के लिए ट्रिप पास (Trip Pass) की सुविधा पेश की गई है।

अगर आप भी नमो भारत (Namo Bharat Train) से रोजाना सफर करते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) की ओर से रोजाना ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए ट्रिप पास (Trip Pass) शुरू किया है। इसके तहत एक ही रूट पर बार-बार यात्रा करने वाले यात्री पहले ही आगे की कई ट्रिप प्लान कर सकेंगे। यानी हर यात्रा के लिए अलग टिकट लेने या NCMC Card को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।

Namo Bharat Train

नमो भारत ट्रेन में मिली ट्रिप पास की सुविधा (Photo: X Handle/@officialncrtc)


किन यात्रियों के काम आएगा पास

रोजाना एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह नई सुविधा बेहद काम की साबित होगी। मान लीजिए आप सराय काले खां से मोदीनगर या मोदिपुरम रूट पर रोजाना ट्रैवल करते हैं तो आप अपने तय रूट के लिए ट्रिप पास खरीद सकते हैं। इसके बाद हर ट्रैवल पर ट्रिप का इस्तेमाल अपनेआप होता रहेगा।

End of Feed