UPI New Rule: PhonePe या Amazon Pay के वॉलेट में है पैसा, किसी भी ऐप से कर सकते हैं UPI पेमेंट

UPI New Rule: मान लीजिए कि आप PhonePe वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप PhonePe के जरिए ही पेमेंट करने के लिए वॉलेट के पैसे का उपयोग कर पाएंगे। लेकिन अब यही नियम बदलने वाला है। हजारों UPI ग्राहकों के लिए इसका क्या मतलब है... आइए समझ लेते हैं।

UPI New Rule: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पिछले कुछ वर्षों में हमारी रोजाना की लाइफ का जरूरी हिस्सा बन गया है। Paytm, PhonePe और Amazon जैसे पेमेंट ऐप्स से UPI की सर्विस को आम लोगों तक पहुंचाया है। यूपीआई के नियमों में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। नियम को आसान भाषा में समझ लेते हैं। मान लीजिए कि आप PhonePe वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप PhonePe के जरिए ही पेमेंट करने के लिए वॉलेट के पैसे का उपयोग कर पाएंगे। आप किसी अन्य थर्ड पार्टी UPI एप्लिकेशन के माध्यम से PhonePe वॉलेट में जमा पैसा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। लेकिन अब यही नियम बदलने वाला है।

UPI Payment New Rule

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रीपेड पेमेंट उपकरणों को थर्ड पार्टी के UPI ऐप के साथ जोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। हजारों UPI ग्राहकों के लिए इसका क्या मतलब है? यह कदम आपकी किस प्रकार सहायता करेगा... समझ लेते हैं।

End of Feed