UPI यूजर्स के फायदे की बात, खाते को लेकर मिलने जा रही Block सुविधा, नहीं हो पाएगा फ्रॉड

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 03:39 PM IST

इस व्यवस्था के तहत ग्राहकों को सेवाओं के एवज में भुगतान के लिये राशि अपने खाते में ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा मिलेगी और जब भी आवश्यकता हो, संबंधित राशि खाते से काटी जा सकती है। इस सुविधा का उपयोग होटल बुकिंग, पूंजी बाजार में प्रतिभूतियों के साथ-साथ सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद में किया जा सकता है।

लोगों को जल्दी ही होटल बुकिंग (Hotel Booking), पूंजी बाजार में शेयरों (Shares) की खरीद-बिक्री जैसे विभिन्न लेन-देन के लिये यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये राशि अपने खाते में ‘ब्लॉक’ करने और भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने बुधवार को यूपीआई (UPI) में एकबारगी राशि ‘ब्लॉक’ करने और उसे अलग-अलग कार्यों के लिये काटे जाने (सिंगल ब्लॉक एंड मल्टीपल डेबिट) की सुविधा देने की घोषणा की। ग्राहक (Customer) जब भी आवश्यक हो पैसा काटे जाने के लिए अपने बैंक खातों (Bank Account) में धनराशि निर्धारित कर संबंधित इकाई के लिये भुगतान को तय कर सकते हैं।

UPI

अब अपने अकाउंट में पैसे ब्लॉक कर सकेंगे कस्टमर।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस व्यवस्था से ई-कॉमर्स और प्रतिभूतियों में निवेश के लिये भुगतान आसान होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ यूपीआई की क्षमता बढ़ाकर ग्राहकों को सेवाओं के एवज में भुगतान के लिये राशि अपने खाते में ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा देने का निर्णय किया गया है। इससे ई-कॉमर्स और प्रतिभूतियों में निवेश को लेकर भुगतान सुगम होगा।’’

End of Feed