Aadhaar कार्ड में ई-मेल ID अपडेट करना हुआ आसान, घर बैठे मोबाइल से करें यह काम, 6 महीने तक नहीं लगेगा पैसा

UIDAI ने Aadhaar App से ई-मेल आईडी जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। जानें 6 महीने तक फ्री मिलने वाली इस सर्विस का फायदा कैसे उठाएं।

अगर आप अपने आधार कार्ड में ई-मेल आईडी अपडेट कराना चाहते हैं तो अब आपको आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए नई सुविधा शुरू की है। अब आप अपने स्मार्टफोन में Aadhaar App की मदद से घर बैठे ही आधार में ई-मेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए फिलहाल 6 महीने तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। UIDAI के मुताबिक, इस सुविधा को शुरू होने के महज दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर चुके हैं।

Aadhaar App Email Update

Aadhaar App से घर बैठे अपडेट करें ई-मेल आईडी/Photo- UIDAI

Aadhaar App से घर बैठे अपडेट करें ई-मेल आईडी

UIDAI ने आधार धारकों की सुविधा के लिए Aadhaar App में ई-मेल आईडी अपडेट करने का विकल्प जोड़ा है। यह सुविधा 1 जुलाई से शुरू की गई है। इसके लिए आपको किसी आधार एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल फोन से ही यह काम कर सकते हैं। UIDAI की इस पहल का मकसद आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाना और लोगों को डिजिटल सुविधाओं का ज्यादा लाभ देना है।

End of Feed