केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट: 8वीं वेतन आयोग कब लागू होगी? पिछले आयोगों के रिकॉर्ड से जानें

8वें वेतन आयोग से करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। लेकिन इस ऐलान के नौ महीने बीत जाने के बाद भी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना, टर्म्स ऑफ रेफरेंस और सदस्यों की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में आइए पिछले रिकॉर्ड से जानते हैं आखिर कब 8वां वेतन आयोग लागू होगा और कब कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनवरी 2025 में बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इस आयोग से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनहोल्डर्स को फायदा होगा। हालांकि, इस घोषणा के नौ महीने बाद भी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना, टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) और सदस्यों की नियुक्ति पर कोई अपडेट नहीं आया है। कर्मचारी अभी भी इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे मे आइए पिछले रिकॉर्ड से जानते हैं आखिर कब 8वां वेतन आयोग लागू होगा और कब कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा?

8th Pension Commission

क्यों होता है आयोग का गठन?

वेतन आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर की समीक्षा करना और उसमें सुधार की सिफारिश करना होता है। यह आयोग कई पहलुओं पर विचार करता है, जैसे महंगाई, देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति और आय में असमानता। इसके अलावा, कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस, भत्ते और अन्य लाभों की भी समीक्षा इस आयोग के दायरे में आती है। रिपोर्ट तैयार होने और सरकार की मंजूरी मिलने में आमतौर पर दो से तीन साल का समय लगता है। यही कारण है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने में अभी और समय लग सकता है।

End of Feed