UP: मोटे अनाज की खेती के लिए 1.5 लाख किसानों को ट्रेनिंग देगी योगी सरकार, खोले जाएंगे 55 प्रसंस्करण केंद्र

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 7, 2023, 08:18 PM IST

Yogi Government will give training to 1.5 lakh farmers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पांच वर्ष में मोटे अनाज की खेती के लिए 1.5 लाख किसानों को ट्रेनिंग देगी। इसी के साथ 55 ऐसे केंद्र खोलेगी जहां एक ही छत के नीचे प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन की सुविधा हो

इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के मद्देनजर खाद्यान्न एवं पोषण के लिए बेहद मुफीद मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने के लिए पूरी दुनिया शिद्दत से लग चुकी है। खेत से लेकर लैब तक, शोध से लेकर नवाचार तक इसे आम एवं खास लोगों की थाली का हिस्सा बनने का प्रयास हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार हालात ऐसे ही रहे तो अगले पांच साल में इसके वैश्विक बाजार में करीब 4.5 फीसद की वृद्धि हो जाएगी।

UP: मोटे अनाज की खेती के लिए 1.5 लाख किसानों को ट्रेनिंग देगी योगी सरकार, खोले जाएंगे 55 प्रसंस्करण केंद्र

भारत 2018 में ही मिलेट्स ईयर मना चुका है। भारत के ही प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया है। लिहाजा भारत की भूमिका इसमें सर्वाधिक अहम हो जाती है। भारत का प्रयास भी यही है कि वह इस मामले में अगुआ बनकर उभरे। बजट में अब तक कदन्न माने जाने वाले मोटे अनाजों को श्रीअन्न का दर्जा देकर और इसके लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जैसी घोषणाएं इसका प्रमाण हैं।

End of Feed