Ration Card Apply: कोटेदारों के चक्कर अब और नहीं, घर बैठे मात्र 15 मिनट में इस तरह बनवाएं Ration Card

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 6, 2022, 04:41 PM IST

Ration Card Apply Online: यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए महीनो से कोटेदारों को सलामी ठोक रहे हैं और सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल रहा है तो अब आप परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर बैठे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानिए राशन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, इसके लिए क्या है नियम व शर्तें।

UP Ration Card Apply Online कोरोना काल के दौरान राज्य व केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को काफी राहत दिया था। साथ ही गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया करवाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल सका था, जिनके पास राशन कार्ड है। बता दें इस योजना के तहत कार्ड धारकों को माह में दो बार प्रति यूनिट चार किलो राशन मुहैया करवाया (Ration Card Apply Download) जाता है। यदि आप भी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए महीनों से कोटा धारकों को सलामी ठोक रहे हैं और सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कार्ड नहीं बना तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है। इसके तहत आप घर बैठे मात्र 10 से 15 मिनट के भीतर अपना राशन कार्ड बना सकेंते हैं।

बता दें राशन कार्ड को चार कैटेगिरी बीपीएल (BPL), एपीएल (APL), एएवाई (AAY) और एवाई (AY) में विभाजित किया गया है। इसका निर्धारण परिवार की संख्या व आय पर होता है। गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वालों के लिए बीपीएल और गरीबी रेखा से ऊपर वालों के लिए एपीएल कार्ड होता है। वहीं अंत्योदय राशन कार्ड आर्थिक रूप से अति पिछड़ा वर्ग के लिए जारी (Ration Card Apply Online Check) किया जाता है। जबकि अन्नपूर्ण योजना कार्ड आर्थिक रूप से अति पिछड़ा वर्ग, असहाय, विकलांग व अभावग्रस्त लोगों के लिए जारी किया जाता है, जो दो वक्त की रोटी जुटाने में नाकामयाब होते हैं। इस श्रेणी में आने वाले लोगों को कार्ड के जरिए ना केवल मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जाता है बल्कि नौकरी, स्वास्थ्य व अन्य चीजों में छूट भी दी जाती है। ऐसे में यहां हम आपको ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया, नियम व शर्तें बताएंगे।

End of Feed