UP Bijli Bill New Rate: यूपी में क्या हैं बिजली की नई दरें, जानिए नोएडा-गाजियाबाद में कितना आता है बिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 10:34 AM IST

UP Bijli Bill New Rate/Electricity Bill New Rate: उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त 2022 से बिजली की नई दरें लागू हो चुकी हैं। यूपी विद्युत नियामक आयोग (Uttar Pradesh Electricity Regulatory Commission) ने 7 रुपये प्रति यूनिट की दर को समाप्त करते हुए नई दर लागू की थीं।

UP Bijli Bill New Rate/Electricity Bill New Rate: उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त 2022 से बिजली की नई दरें लागू हो चुकी हैं जिससे बिजली बिलों पर घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए यूपी विद्युत नियामक आयोग (Uttar Pradesh Electricity Regulatory Commission) ने 7 रुपये प्रति यूनिट की दर को समाप्त करते हुए नई दर लागू की थीं। नोएडा-गाजियाबाद सहित यूपी के सभी शहरों में अब इसी नई दर के हिसाब से बिल लिया जा रहा है।

UP Bijli Bill New Rate: यूपी में क्या हैं बिजली की नई दरें, जानिए नोएडा-गाजियाबाद में कितना आता है बिल

यूपी विद्युत नियामक आयोग (Uttar Pradesh Electricity Regulatory Commission) द्वारा जारी नई बिजली बिल दर के अनुसार, अब 500 यूनिट से ज्यादा उपभोग होने पर 6.5 रुपये प्रति यूनिट की दर से ही बिल लिया जा रहा है। यूपी विद्युत नियामक आयोग समय समय पर बिजली का नया रेट तय करता है। यूपी में शहरी बिजली उपभोक्ताओं और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अलग अलग बिजली की दरें तय हैं।

End of Feed