Pensioners के लिए सरकार ने किया यह बंदोबस्त, जानें- क्या होगा लाभ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:57 AM IST

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि विभाग ने पेंशनभोगियों की शिकायतों की मूल वजह का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि इनमें से ज्यादातर समस्याएं बैंक से जुड़ी शिकायतें हैं।

पेंशनभोगियों की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिए सरकार ने खास बंदोबस्त किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत करने जा रहे हैं।

pension

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को जारी किए एक आधिकारिक बयान के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पहला पेंशन वितरण बैंक बन गया है, जिसने अपने पोर्टल को पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के पोर्टल से जोड़ा है। यह मंगलवार को इस पोर्टल की शुरुआत का हिस्सा होगा।

End of Feed