आधार कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी, सिर्फ होंगे फोटो और QR कोड, हटेंगे बाकी डिटेल, जानिए क्यों?

Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड को अधिक सुरक्षित और सरल बनाने की तैयारी में है। ऑथरिटी ऑफलाइन सत्यापन को कम करने और निजी जानकारी के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार कार्ड के डिजाइन में बड़ा बदलाव करना चाहता है। प्रस्ताव है कि कार्ड पर केवल फोटो और क्यूआर कोड रखा जाए, जबकि अन्य सभी डिटेल हटा दिए जाएं।

Aadhaar Card : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब आधार कार्ड को और सुरक्षित और सरल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। प्राधिकरण ऑफलाइन सत्यापन को हतोत्साहित करने और लोगों की निजी जानकारी के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार कार्ड के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। प्रस्तावित बदलाव के अनुसार आधार कार्ड पर केवल धारक की तस्वीर और एक क्यूआर कोड होगा, जबकि बाकी सभी डिटेल हटा दिए जाएंगे।

Aadhaar, UIDAI, Aadhaar Card, privacy

अब नहीं होगा आधार का दुरुपयोग! नया कार्ड आएगा सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड के साथ (तस्वीर-istock)

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने आधार से जुड़े एक नए ऐप पर आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन में बताया कि प्राधिकरण दिसंबर में इस संबंध में नया नियम लाने की योजना बना रहा है। उनका कहना था कि होटल, कार्यक्रम आयोजकों और अन्य संस्थाओं द्वारा ऑफलाइन आधार सत्यापन की बढ़ती प्रथा लोगों की गोपनीयता के लिए खतरा बन रही है। कई जगहों पर अभी भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी ली जाती है और उसे स्टोर किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है।

End of Feed