Aadhaar Card यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अपडेट कराने के लिए खर्च करने पड़ेंगे अधिक पैसे

UIDAI की तरफ से 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। पहले आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए UIDAI की तरफ से सिर्फ 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ चुकी है।

आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। फिर चाहे बैंक में अकाउंट ओपन करना हो, जॉब ज्वॉइनिंग हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो हर जगह पर आधार कार्ड इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल कई बार आधार कार्ड में गलत जानकारी चली जाती है जिसे हम अपडेट करा कर ठीक करा सकते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि अब आधार कार्ड अपडेट करना महंगा हो गया है। UIDAI की तरफ से आधार अपडेट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें अब यूजर्स को आधार अपडेट कराने के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

Aadhaar Card

यूआईडीएआई ने आधार अपडेट की बढ़ाई फीस।

बता दें कि UIDAI की तरफ से 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। पहले आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए UIDAI की तरफ से सिर्फ 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ चुकी है। अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराने जा रहे हैं तो आपको नए नियम और अपडेट शुल्क के बारे में मालूम होना जरूरी है।

End of Feed