मोबाइल यूजर्स को जल्द मिलेगी अनचाहे मैसेजों से राहत, TRAI ने उठाया ये बड़ा कदम

Telecom Regulatory Authority of India: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने बृहस्पतिवार को ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिये अवांछित संदेशों पर नकेल कसने के लिये कदम उठाया। इसके तहत बैंक, वित्तीय संस्थानों जैसी प्रमुख इकाइयों और अन्य को संदेश ‘हेडर’ और सामाग्री प्रारूप (टेम्पलेट) के सत्यापन की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Telecom Regulatory Authority of India: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने बृहस्पतिवार को ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिये अवांछित संदेशों पर नकेल कसने के लिये कदम उठाया। इसके तहत बैंक, वित्तीय संस्थानों जैसी प्रमुख इकाइयों और अन्य को संदेश ‘हेडर’ और सामाग्री प्रारूप (टेम्पलेट) के सत्यापन की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया गया है। संदेश ‘हेडर’ छह अंग्रेजी शब्दों और अंकों का विशिष्ट संयोजन होता है जो ब्रांड या कंपनी के नाम को बताता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बृहस्पतिवार को आगाह करते हुए कहा कि प्रमुख इकाइयों की तरफ से ‘हेडर’ और सामाग्री रूपरेखा के फिर से सत्यापन में कोई देरी होती है, इससे उनके संदेश को ब्लॉक किया जा सकता है।

TRAI, fake message, spam message, mobile operators

ट्राई ने कहा कि वह अगले दो सप्ताह में मामले की समीक्षा करेगा

मामले की समीक्षा कर जारी किया जाएगा निर्देश

ट्राई ने कहा कि वह अगले दो सप्ताह में मामले की समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर इस संदर्भ में उपयुक्त निर्देश जारी करेगा। नियामक ने बयान में कहा, ‘‘इसीलिए सभी प्रमुख इकाइयों को ‘हेडर’ और सामाग्री के प्रारूप (टेम्पलेट) के सत्यापन की प्रक्रिया जल्द-से-जल्द पूरी करनी चाहिए।’’

End of Feed