Senior Citizens FD Rates: वरिष्ठ नागरिकों FD पर यह बैंक दे रहा 9 फीसदी से अधिक ब्याज, 1001 दिनों के लिए करें निवेश

FD Rates to Senior Citizens: बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर सामान्य से 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर ऑफर करते हैं। कुछ बैंकों ने 3 फरवरी, 2024 को समाप्त सप्ताह में अपनी FD की दरों में बदलाव किया है। बैंक शानदार ब्याज दर की पेशकश कर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

FD Rates to Senior Citizens: देश के सीनियर सिटीजन नागरिकों के लिए कई बैंक FD पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के मुकाबले अधिक होती है। अलग-अलग बैंक शानदार ब्याज दर की पेशकश कर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर सामान्य से 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर ऑफर करते हैं। कुछ बैंकों ने 3 फरवरी, 2024 को समाप्त सप्ताह में अपनी FD की दरों में बदलाव किया है।

FD Rates to senior citizens

स्मॉल फाइनेंस बैंक

स्मॉल फाइनेंस बैंक आम तौर पर बड़े बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज ऑफर करते हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिक 1,001 दिनों की एफडी पर 9.50 फीसदी तक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। बैंक ने 2 फरवरी 2024 को ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को छह महीने से अधिक से लेकर 201 दिन की एफडी पर 9.25 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर करता है। 501 दिन की एफडी पर बैंक बुजुर्गों को 9.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 701 दिनों की FD पर यूनिटी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.45 प्रतिशत की दर से ब्याज की पेशकश करता है।

End of Feed