आपने तो फॉरवर्ड नहीं किया तनिष्क वाला WhatsApp मैसेज? iPhone का लालच खाली कर देगा बैंक अकाउंट!

इस तरह के मैसेज इन दिनों बहुत तेजी से वॉट्सऐप पर सर्कुलेट हो रहे हैं। इस मैसेज में एक लिंक भेजा जा रहा है। तीन सवालों के साथ ही यूजर को कुछ हिडन गिफ्ट बॉक्स स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। इन बॉक्स में आईफोन 15 होने का दावा किया जाता है।

Tanishq Gift Iphone 15: क्या आपके भी किसी दोस्त या रिश्तेदार ने तनिष्क के गिफ्ट वाला मैसेज वॉट्सऐप किया है। मैसेज में कहा जा रहा है कि तनिष्क नवरात्रि ऑफर में iPhone 15 गिफ्ट कर रहा है। लेकिन इस गिफ्ट को लेने के लिए आपको पहले इस मैसज को कुछ और लोगों को भेजना होगा। अगर आपके पास ये मैसेज आया है, तो भूलकर भी इसे आगे फॉरवर्ड न करें। क्योंकि यह एक स्कैम मैसेज है। इस मैसज पर क्लिक कर या फिर इसे फॉरवर्ड कर आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं और आपको वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

Tanishq, Tanishq navratri offer iphone 15 news, तनिष्क

मैसेज में क्या दावा किया जा रहा?

इस तरह के मैसेज इन दिनों बहुत तेजी से वॉट्सऐप पर सर्कुलेट हो रहे हैं। इस मैसेज में एक लिंक भेजा जा रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि ज्वैलरी ब्रॉन्ड तनिष्क अपने ग्राहकों को एक कॉन्टेस्ट के साथ iPhone 15 गिफ्ट कर रहा है। मैसेज पढ़ने के बाद जैसी आप दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे। यूजर से उनकी उम्र और जेंडर जैसी जानकारी मांगी जा रही है।

End of Feed