Home Sale: देश के आठ प्रमुख शहरों में 2023 में घरों की बिक्री में जोरदार उछाल, जानें क्या रही वजह

Home Sale: हाउसिंग.कॉम के स्वामित्व वाली आरईए इंडिया का हिस्सा प्रॉपटाइगर ने गुरुवार को ‘रियल इनसाइट’ रिपोर्ट जारी की। ​फर्म ने कहा कि 2013 के बाद यह सर्वाधिक आंकड़ा है। 2013 में रिकॉर्ड 4,50,361 घर बिके थे। 2023 में घरों की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4.11 लाख यूनिट हो गई।

देश के आठ प्रमुख शहरी बाजारों में 2023 में घरों की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4.11 लाख यूनिट हो गई। आवास ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर के अनुसार, इन शहरों में इस दौरान नए घरों की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 5.17 लाख यूनिट पर पहुंच गई। हाउसिंग.कॉम के स्वामित्व वाली आरईए इंडिया का हिस्सा प्रॉपटाइगर ने गुरुवार को ‘रियल इनसाइट’ रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 4,10,791 यूनिट हो गई, जो 2022 में 3,08,942 यूनिट थी।

house sale spike

खरीदारी में उछाल क्यों

फर्म ने कहा कि 2013 के बाद यह सर्वाधिक आंकड़ा है। 2013 में रिकॉर्ड 4,50,361 घर बिके थे। इस दौरान नए घरों की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़कर 5,17,071 यूनिट हो गई, जो 2022 में 4,31,510 यूनिट थी। आरईए इंडिया के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विकास वाधवान ने कहा कि बढ़ती ब्याज दरें, बढ़ती लागत और वैश्विक अनिश्चितताओं जैसी शुरुआती चुनौतियों के बीच रियल एस्टेट की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उद्योग ने असाधारण मजबूती का प्रदर्शन किया। कोविड-19 महामारी के बाद दबी मांग ने एक प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में काम किया, जिसने संपत्ति बाजार को अभूतपूर्व स्तर तक पहुंचा दिया।

End of Feed