Smart AC Usage Tips: गर्मी में एसी राहत का सबसे भरोसेमंद जरिया बन गया है, लेकिन इसके साथ ही बिजली का बढ़ा हुआ बिल सिरदर्द भी बन जाता है। मगर कुछ छोटे-छोटे उपायों से न सिर्फ आपका घर ठंडा रहेगा, बल्कि बिजली की खपत भी कम होगी। यहां हम आपको बता रहे हैं छह ऐसे आसान और प्रभावी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एसी का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा बिल चुकाए।
Smart AC Usage Tips
1. 24-26 डिग्री पर सेट करें तापमान
एसी का तापमान 24-26°C पर सेट करना न केवल कमरे को आरामदायक बनाता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम करता है। इससे कम्प्रेशर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता और एनर्जी की बचत होती है।
2. इस्तेमाल करें सीलिंग फैन
एसी के साथ पंखे का इस्तेमाल हवा के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे ठंडक बराबर बनी रहती है और एसी को कम समय के लिए चलाना पड़ता है। लेकिन पंखें को कम स्पीड पर चलाना चाहिए।
3. बंद रखें खिड़कियां और दरवाजे
जब एसी चालू हो तो कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी और एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बार-बार गेट खोलने से एसी को रूम ठंड़ा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है।
4. फिल्टर की सफाई रखें नियमित
गंदा फिल्टर न केवल एयरफ्लो को प्रभावित करता है बल्कि एसी पर दबाव भी बढ़ाता है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च होती है। हर 15-20 दिन में फिल्टर की सफाई जरूर करें।
5. समय निर्धारित करें
रात को सोते वक्त एसी का टाइमर ऑन करें ताकि वह जरूरत से ज्यादा देर तक न चले। इससे बिजली की खपत काफी हद तक कम होती है।
6. एनर्जी इफिशियंट एसी चुनें
5-स्टार रेटिंग या इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी बिजली की खपत कम करते हैं। अगर आप नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऊर्जा दक्ष मॉडल को प्राथमिकता दें।
