शादी के फिजिकल कार्ड पर नहीं करना होगा हजारों रुपये खर्च, Digital Wedding Invitation से ऐसे बचाएं पैसे

शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में देश में कई शादियां होंगी। शादी में खर्च का एक हिस्सा शादी के कार्ड का भी होता है, जिसे Digital Wedding Invitation से घटाया जा सकता है।

देवउठनी एकादशी के साथ कल यानी 20 नवंबर 2026 से देश में वेडिंग सीजन (Wedding Season 2026) की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान देश में कई शादियां होंगी। शादी की तैयारियों में कपड़े, ज्वेलरी, वेन्यू और कैटरिंग के साथ ही एक बड़ा खर्च शादी के कार्ड (Wedding Invitation Card) छपवाने पर भी होता है। हालांकि, अब इस खर्च को कम करने के लिए लोग फिजिकल कार्ड की जगह डिजिटल वेडिंग इनविटेशन (Digital Wedding Invitation) पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं डिजिटल इनविटेशन से कितने रुपये बचाए जा सकते हैं-

Wedding Season 2026

शादी के फिजिकल कार्ड पर नहीं करना होगा हजारों रुपये खर्च (AI Generated Image)

डिजिटल इनविटेशन से कितने रुपये बचेंगे?

शादी के फिजिकल कार्ड की कीमत उसकी क्वालिटी, डिजाइन और पेपर पर निर्भर करती है। सामान्य कार्ड भी प्रति पीस करीब 15 से 50 रुपये या इससे ज्यादा का पड़ सकता है। वहीं, प्रीमियम कार्ड की कीमत काफी अधिक हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर 300 मेहमानों के लिए 30 रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से कार्ड छपवाते हैं तो केवल प्रिंटिंग पर 9,000 रुपये खर्च होंगे। इसमें पैकिंग और कार्ड पहुंचाने का खर्च अलग होगा।

End of Feed