Smart TV के पास WiFi राउटर रखना चाहिए या नहीं, क्या इंस्टालेशन की जगह से भी स्पीड पर पड़ता है असर?

अक्सर देखा जाता है कि लोग WiFi राउटर को अपनी स्मार्ट टीवी के पास में ही इंस्टाल करवा लेते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि ऐसा करना सही है या नही? कहीं इसी वजह से तो आपके इंटरनेट की स्पीड धीमी तो नहीं है।

आज के समय में Wi-Fi हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। घर में स्मार्ट टीवी चलाना हो, मोबाइल पर वीडियो देखना हो या लैपटॉप पर काम करना हो, इन सभी कामों के लिए अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग Wi-Fi राउटर को टीवी के पास रख देते हैं, क्योंकि वहां बिजली का सॉकेट और इंटरनेट केबल आसानी से मिल जाती है।

WiFi Tips

कई बार राउटर को गलत तरीके से इंस्टाल करने की वजह से भी इंटरनेट की स्पीड स्लो मिलती है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राउटर को गलत जगह रखने से Wi-Fi की स्पीड और सिग्नल की पहुंच पर असर पड़ सकता है? हालांकि, इसके पीछे सिर्फ टीवी ही जिम्मेदार नहीं होता। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि राउटर को कहां रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

End of Feed