Aadhar Card: स्कैमर्स ने खोजा नया तरीका, सिर्फ आधार से कर देंगे अकाउंट खाली, OTP की भी नहीं जरूरत

भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने और इसे ज्यादा सुविधाजानक बनाने के लिए 2016 में आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की शुरुआत की थी। लेकिन अब स्कैमर्स की नजर इसपर पड़ चुकी है और सिर्फ आधार कार्ड नंबर से ही आपका बैंक अकाउंट खाली किया जा सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आप अपना बचाव कैसे कर सकते हैं।

Aadhar Card: 2016 में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने और इसे ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की शुरुआत की गई थी। इस सिस्टम का इस्तेमाल करने पर आपको कोई OTP भी दर्ज नहीं करना और न ही कैश निकालने के लिए आपको ATM की जरूरत पड़ती है। आप आसानी से सिर्फ अपने फिंगरप्रिंट को स्कैन करके कैश निकाल सकते हैं। बस आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक्ड होना चाहिए। लेकिन अब इस सिस्टम पर स्कैमर्स की नजर पड़ चुकी है और वह इसका इस्तेमाल लोगों के बैंक अकाउंट खाली करने के लिए कर रहे हैं।

Aadhar Card

स्कैमर्स ने खोजा नया तरीका, सिर्फ आधार से कर देंगे अकाउंट खाली, OTP की भी नहीं जरूरत

ऐसे कर रहे अकाउंट खाली

AePS का सबसे अच्छा फीचर यही था कि पैसे निकालने, ट्रान्सफर करने या पेमेंट करने के लिए आधार कार्ड होल्डर के फिंगरप्रिंट की जरूरत होती थी। लेकिन स्कैमर्स सरकारी दस्तावेजों से आपके फिंगरप्रिंट को कॉपी करके और आपके आधार कार्ड नंबर को दर्ज करके आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। एक बार किसी भी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और आधार नंबर की जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाए तो फिर बैंक अकाउंट खाली करने में बस कुछ मिनट ही लगते हैं।

End of Feed