यूटिलिटी

PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में किसे मिलता है फ्री सिलेंडर, ऐसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर और गैस कनेक्शन देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उज्ज्वला योजना का लाभ कौन उठा सकता है? आज हम आपको उज्ज्वला योजना की पात्रता और योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में किसे मिलता है फ्री सिलेंडर, ऐसे करें अप्लाई

Photo : iStock

PM Ujjwala Yojana: देश के सभी घरों में गैस सिलेंडर हों और कहीं भी लकड़ी से खाना न बनाना पड़े इसी मकसद के साथ केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीब तबके के परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में सिलेंडर और गैस कनेक्शन दिया जाता है। क्या आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाना चाहते हैं? आइये आपको बताते हैं कि PM उज्ज्वला योजना का लाभ कौन उठा सकता है और इस योजना के लिए आप किस तरह आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: किसे मिलता है लाभ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं और महिला, भारतीय नागरिक होनी चाहिए। आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार की वार्षिक कमाई 1 लाख रुपये से कम और शहरी क्षेत्रों में 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और साथ ही महिला का राशन कार्ड होना भी जरूरी है। अगर महिला के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन है तो भी वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: ऐसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां आपको अप्लाई फॉर उज्ज्वला 3.0 न्यू कनेक्शन का लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: इसके बाद आपके सामने नया पेज खलेगा जहां से आपको कोई भी एक गैस कंपनी (इंडेन, भारतगैस या HP) को चुन लेना है। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंपनी की वेबसाइट खुलेगी।

स्टेप 3: कंपनी की वेबसाइट पर भी अप्लाई फॉर उज्ज्वला 3.0 न्यू कनेक्शन का लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने डिस्ट्रीब्यूटर्स की लिस्ट आएगी। अब आपको अपना नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर चुन लेना है।

स्टेप 4: नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर चुनने के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको डाउनलोड कर लेना और इसका प्रिंट निकलवा लेना है।

स्टेप 5: फॉर्म को ध्यान से भरें और इसके साथ सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगाने के बाद इसे गैस एजेंसी में जमा करवा दें। गैस एजेंसी वेरीफाई करने के बाद आपको मुफ्त में गैस देना शुरू कर देगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article