ऑटो न्यूज़

New TVS Jupiter 110 Launched: नए और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ TVS जुपिटर, पहले से बेहतर माइलेज भी मिलेगी

New TVS Jupiter 110 Launched, Price in India: जानी मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने आज भारत में अपने स्कूटर जुपिटर का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नए जुपिटर में आपको बेहतर इंजन तो ऑफर किया ही गया है साथ ही इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) भी दिया गया है, जिसकी वजह से अब स्कूटर पहले से ज्यादा माइलेज भी देगा।

Image

नए और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ TVS जुपिटर, पहले से बेहतर माइलेज भी मिलेगी

Photo : Times Now Digital

New TVS Jupiter 110 Launched, Price in India: भारत में स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाने लगा है। लगभग 11 साल पहले TVS ने भारत में अपना स्कूटर जुपिटर लॉन्च किया था। इस स्कूटर ने धीरे-धीरे लोगों के बीच अपनी पॉपुलैरिटी बधाई और वर्तमान में यह भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। अब 11 साल के बाद कंपनी ने जुपिटर 110 को अपग्रेड किया है और नया वेरिएंट लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसकी शुरूआती कीमत 73,700 रुपये रखी गई है और इस स्कूटर के टॉप मॉडल के लिए आपको 87,250 रुपये चुकाने होंगे। स्कूटर को नए इंजन और इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी बदौलत अब यह स्कूटर पहले से ज्यादा माइलेज भी देगा।

टीवीएस जुपिटर 110 विवरणजानकारी
मॉडल का नामTVS Jupiter 110
शुरुआती कीमतTVS Jupiter 110 की शुरुआती कीमत ₹73,700
टॉप मॉडल की कीमतTVS Jupiter 110 के टॉप मॉडल की कीमत ₹87,250
वेरिएंट्सTVS Jupiter 110 के वेरिएंट्स: ड्रम ब्रेक स्टील व्हील्स, ड्रम ब्रेक एलॉय व्हील्स, स्मार्ट X कनेक्ट ड्रम ब्रेक, स्मार्ट X कनेक्ट फ्रंट डिस्क ब्रेक
फीचर्सTVS Jupiter 110 में इनफिनिटी LED DRL, LED टेल लाइट्स, कलर LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 'फाइंड मी' फीचर
इंजन पावरTVS Jupiter 110 का इंजन 7.9 हॉर्सपावर और 9.8nm टॉर्क जनरेट करता है
सस्पेंशनTVS Jupiter 110 में टेलीस्कोपिक फॉर्क (आगे), मोनोशॉक (पीछे)
माइलेज सुधारTVS Jupiter 110 का माइलेज पिछले मॉडल से 10% बेहतर

नए जुपिटर के कितने वेरिएंट? (New TVS Jupiter 110 Variant)

नए जुपिटर को 4 वेरिएन्ट्स में भारत में पेश किया जाएगा। बेस मॉडल ड्रम ब्रेक और स्टील व्हील्स वाला मॉडल है जिसकी शुरूआती कीमत 73,700 रुपये रखी गई है। इसके बाद ड्रम ब्रेक एलॉय व्हील वेरिएंट है जिसकी कीमत 79,200 रुपये है। साथ ही स्मार्ट X कनेक्ट ड्रम ब्रेक वेरिएंट को 83,250 रुपये और स्मार्ट X कनेक्ट फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट को 87,250 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

नए जुपिटर के धांसू फीचर्स (New TVS Jupiter 110 Features)

नए जुपिटर में आपको इनफिनिटी LED DRL मिलती है और DRL की डिजाइन वाली ही LED टेल लाइट्स भी मिलती हैं। नया जुपिटर 2024 1.8 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 665mm है। इस तरह यह स्कूटर पहले से ज्यादा लंबा लेकिन साथ ही ज्यादा पतला भी है। नए जुपिटर 2024 में कलर वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है और आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। स्मार्ट X कनेक्ट ऐप में ‘फाइंड मी’ फीचर भी दिया गया है।

नए जुपिटर का नया इंजन (New TVS Jupiter 110 Engine Specification)

नए जुपिटर में नया इंजन भी ऑफर किया गया है और अब यह स्कूटर 7.9 हॉर्सपावर और 9.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही नए जुपिटर में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) ऑफर किया गया है। इस एक नए फीचर की बदौलत यह स्कूटर पिछले मॉडल के मुकाबले 10% बेहतर माइलेज भी ऑफर करेगा। स्कूटर में आगे की तरफ टेलीस्कॉपिक फॉर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article