Cheapest Home Loan: देश के ये टॉप 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, जानिए क्या है ब्याज दर

Cheapest Home Loan: अलग-अलग बैंकों की होम लोन की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। इसलिए जो बैंक सस्ती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करे उसी बैंक में लोन के लिए आवेदन करें। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक लोन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज दर वसूलता है।

Cheapest Home Loan: अगर आप इन दिनों घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए होम लेने वाले हैं, तो पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर लीजिए। अलग-अलग बैंकों की होम लोन की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। इसलिए जो बैंक सस्ती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करे उसी बैंक में लोन के लिए आवेदन करें। लोन के लिए अप्लाई करते समय प्रोसेसिंग फीस के बारे में भी पता कर लेना चाहिए।

Home Loan, State Bank of India

आईसीआईसीआई बैंक

जब लोन का अमाउंट 35 से 75 लाख के बीच होता है, तो आईसीआईसीआई बैंक सैलरीड क्लास लोगों को 9.5 से 9.8 फीसदी की दर से होम लोन ऑफर करता है। वहीं, खुद का बिजनेस करने वाले लोगों को बैंक 9.65 से 9.95 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। हालांकि, जब लोन की राशि 75 लाख रुपये से अधिक होती है, तो ब्याज दर मामूली बढ़ जाता है। सैलरीड क्लास के लिए यह 9.6 प्रतिशत से 9.9 प्रतिशत और स्व-रोजगार वाले लोगों के लिए 9.75 प्रतिशत से 10.05 प्रतिशत के बीच है।

End of Feed