Bank FD Rates: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले ब्याज की तुलना अन्य बैंकों से कर लीजिए। क्योंकि अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं। इसलिए एफडी में निवेश करने से पहले चेक करें कि जिस अवधि की स्कीम आप चुन रहे हैं, उसपर अन्य बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके बाद ही किसी भी बैंक की एफडी स्कीम में निवेश करें।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक 18 से 21 महीने की अवधि की एफडी पर 7.25 फीसदी का उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक 2 साल 11 महीने से 35 महीने के बीच की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। एक साल से 15 महीने तक की एफडी पर ब्याज दर 6.60 फीसदी है। 2 साल से 2 साल 11 महीने के बीच के टेन्योर के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सात फीसदी है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक एक साल से 15 महीने के बीच की अवधि वाली एफडी पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 महीने से दो साल तक की अवधि की एफडी पर ब्याज दर 7.20 फीसदी है. जब एफडी की अवधि 2-5 साल के बीच होती है, तो ब्याज दर 7 प्रतिशत हो जाती है। छोटी अवधि की एफडी के लिए ब्याज दर 3 से 6 प्रतिशत के बीच है।
कोटक महिंद्रा बैंक
390 दिनों से 391 दिनों के बीच की फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि पर कोटक महिंद्रा बैंक 7.4 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 23 महीने से 2 साल से कम के टेन्योर के लिए, बैंक 7.3 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 से 3 साल की एफडी पर बैंक 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 3-5 साल के बीच की अवधि पर बैंक सात फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2 से 3 साल के बीच की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सात फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 3-5 साल के बीच की अवधि की एफडी पर बैंक 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 साल से ज्यादा के टेन्योर पर ब्याज दर 6.5 फीसदी है। एक वर्ष से कम की अवधि की एफडी पर तो ब्याज दर 3.5 से 6.80 प्रतिशत के बीच है।
