SBI FD Schemes: इस महीने बंद हो जाएगी SBI की जबरदस्त ब्याज वाली स्कीम, निवेश पर होगी इतनी कमाई

SBI Amrit Kalash FD Schemes: इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। स्बैक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कई FD स्कीम ऑफर करता है।

SBI Amrit Kalash FD Schemes: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जोरदार ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम इस महीने बंद हो जाएगी। अगर आप एफडी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी इस स्कीम में निवेश का मौका है। SBI की इस स्कीम नाम अमृत कलश योजना है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) में आप 31 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं।

SBI Amrit Kalash

एसबीआई

मिलेगा शानदार रिटर्न

इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह स्कीम शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को सुरक्षित माना जाता है।

End of Feed