SBI Debit Card Charges: ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि बैंक सिर्फ क्रेडिट कार्ड के लिए ही अलग अलग प्रकार की फीस लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है और बैंक डेबिट कार्ड के संबंध में भी विभिन्न प्रकार की फीस वसूलते हैं। डेबिट कार्ड जारी करने, कार्ड की मेंटेनेंस और कार्ड खो जाने पर उसे रिप्लेस करने के लिए भी बैंक फीस वसूलते हैं। आज हम आपको देश के सबसे बड़े बैंक SBI के डेबिट कार्ड पर लगने वाले विभिन्न शुल्कों के बारे में बताने जा रहे हैं।
SBI Debit Card Holders Alert! Check Revised Transactions Limits, Charges And Other Details (image source: SBI)
किस कार्ड पर कितना शुल्क?SBI द्वारा क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल कांटेक्टलेस, युवा, गोल्ड, कॉम्बो, माई कार्ड, प्लेटिनम प्राइड और प्लेटिनम बिजनेस डेबिट कार्ड प्रदान किये जाते हैं। आइये जानते हैं इन कार्ड्स पर बैंक कितना शुल्क वसूलता है:
कार्ड जारी करने के लिए: सिल्वर, क्लासिक, ग्लोबल कांटेक्टलेस, कार्ड्स का गोल्ड टाइप जारी करने के लिए SBI आपसे 100 रुपये की फीस के साथ GST भी वसूलता है। वहीं अगर इन कार्ड्स का प्लेटिनम टाइप जारी करना हो तो बैंक 300 रुपये के फीस और साथ में GST वसूलता है।
डुप्लीकेट पिन के लिए: अगर आप अपने कार्ड का डुप्लीकेट पिन बनाते हैं तो इसके लिए SBI आपसे 50 रुपये की फीस वसूलता है। ध्यान रहे इस फीस के साथ किसी प्रकार का GST वसूल नहीं किया जता है।
अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के लिए: अगर आप विदेश में SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो बैलेंस जानने के लिए आपको 25 रुपये की फीस और GST का भुगतान करना पड़ता है। अगर आप विदेश में SBI कार्ड का इस्तेमाल कर कैश निकालते हैं, तो आपको कम से कम 100 रुपये की फीस + निकाली गई रकम का 3.5% + GST का भुगतान करना होगा। अगर आप पॉइंट ऑफ सेल या फिर ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ट्रांजेक्शन का 3% हिस्सा और GST, फीस के रूप में अदा करना होगा।
