SBI Amrit Kalash FD scheme: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) या एसबीआई (SBI) ने अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Scheme) की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब अमृत कलश एफडी योजना में आप 15 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की एक खासियत है और वो ये कि वरिष्ठ नागरिकों के अलावा सामान्य निवेशकों को भी इस स्कीम में नॉर्मल एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जाता है।
एसबीआई की अमृत कलश स्कीम पर पाएं अधिक ब्याज
कितना मिलता है ब्याज
400 दिनों की अमृत कलश एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है जबकि एसबीआई के रेगुलर ग्राहक अपनी डिपॉजिट राशि पर 7.1 फीसदी ब्याज हासिल कर सकते हैं।
कितनी है एफडी की अवधि
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार अमृत कलश 400 दिन की अवधि वाली खास योजना है, जिस पर रेगुलर कस्टमर्स को 7.10 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाती है। वहीं वरिष्ठ नागरिक 7.60 फीसदी की ब्याज दर ले सकते हैं। ये दरें 12 अप्रैल 2023 से लागू हैं। ये स्कीम अब 15 अगस्त तक वैलिड है।
नॉर्मल एफडी पर कितना ब्याज
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 साल की जमा राशि पर 7.5 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। रेगुलर ग्राहकों के लिए बैंक 2 साल से 3 साल से कम की डिपॉजिट पर 7 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
सर्वोत्तम (नॉन-कॉलेबल) डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट
एसबीआई 15 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये से कम तक की राशि के लिए सर्वोत्तम (नॉन-कॉलेबल) डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट भी ऑफर करता है। इन जमाओं में प्री-मैच्योर पेमेंट की अनुमति नहीं होती है।
इस एफडी स्कीम में 1 वर्ष की अवधि के लिए कार्ड रेट से 30 बीपीएस (0.30 फीसदी) अधिक यानी 7.1 फीसदी और 2 वर्ष की अवधि के लिए कार्ड रेट से 40 बीपीएस (0.40) अधिक यानी 7.4 फीसदी ब्याज दिया जाता है।
