AC की सिर्फ एक सेटिंग बदलकर हर महीने बचाए ₹2,208! कंटेंट क्रिएटर का बिजली बिल 60% घटा

पूजा के मुताबिक, इसके बाद उनका बिजली बिल घटकर करीब 1,292 रुपये प्रति माह रह गया। इस हिसाब से दोनों सेटिंग्स के बीच करीब 2,208 रुपये प्रति महीने की बचत हुई। अगर यही अंतर पूरे साल बना रहता है, तो सालाना बचत करीब 26,500 रुपये हो सकती है।

गर्मियों में AC चलाने पर बिजली का बिल तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि AC की सिर्फ एक सेटिंग बदलकर उसने अपने मासिक बिजली बिल में करीब 60 फीसदी की कमी कर ली। उन्होंने AC का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाकर 28 डिग्री सेल्सियस किया और दावा किया कि लगभग उतने ही समय तक AC चलाने के बावजूद बिजली का बिल काफी कम हो गया।

AC BILL

AC बदलने की जरूरत नहीं पड़ी/photo-x.com@poojaofficial5

₹3,500 से घटकर ₹1,292 हुआ बिजली बिल

X पर @poojaofficial5 नाम से पोस्ट करने वाली पूजा ने अपने अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहले वह रोजाना करीब 5 से 7 घंटे AC चलाती थीं और AC का तापमान 22°C पर रखा जाता था। उस दौरान उनका मासिक बिजली बिल करीब 3,500 रुपये आता था।

End of Feed