अब भारतीयों को यहां मिल रहा फ्री वीजा, इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

इंटरनेट पर सऊदी अरब घूमने गए लोगों की फोटोज और वीडियो देखकर क्या आपका मन भी वहां जाने का कर रहा है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। दरअसल हुआ यूं है कि हाल ही में सऊदी अरब ने भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री कर दिया है। हालांकि इस फ्री वीजा से संबंधित कुछ बातों का ध्यान आपको रखना होगा।

Visa For Saudi Arabia: क्या आप भी इंटरनेट पर सऊदी अरब घूमने गए लोगों की फोटोज और वीडियो देखकर वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। हाल ही में सऊदी अरब ने काफी बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय नागरिकों को 96 घंटे का फ्री वीजा ऑफर करने का फैसला लिया है। लेकिन इससे पहले कि आप अपनी ट्रिप प्लान करें, इससे संबंधित कुछ नियम और बातें हैं जिनके बारे में आपको जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस एक फैसले से दोनों देशों के बीच मौजूद ट्रैवल को मजबूती मिलेगी। इस फैसले की जानकारी अल-हसन अल-दबाघ ने दी है जो सऊदी टूरिज्म में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट हैं।

Visa

अब भारतीयों को यहां मिलेगा फ्री वीजा, पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

उमराह और हज के लिए वीजाटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश में मौजूद VFS के 10 ऑफिसों के माध्यम से वीजा संबंधित इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकेगा। आने वाले समय में इन सुविधाओं को विस्तृत भी किया जाएगा और देश भर में ये सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। भारतीय नागरिकों को अब उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और टूरिज्म वीजा पर भी उमराह जाने को मिलेगा। नई दिल्ली में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री फौजान अल-राबिया ने इस बात की पुष्टि भी की है।

End of Feed