Smishing Fraud: खाते में क्रेडिट हो गए 15000, अगर आपके पास आए ऐसे मैसेज, तो हो जाएं सावधान

Smishing Fraud: स्मिशिंग फ्रॉड का एक तरीका है। इसमें लोगों के मोबाइल फोन पर एक टेक्स्ट मैसेज मिलता है, जिसमें लुभावने संदेश लिखा होता है। अगर आपके पास बैंक अकाउंट है, तो आपको इस फ्रॉड से बचने के लिए इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। बैंक कभी भी पर्सनल फोन नंबर से मैसेज कॉल नहीं करता है।

Smishing Fraud: फिशिंग के जरिए जालसाज लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए स्मिशिंग (SMS फिशिंग) का उपयोग अब बैंकों के ग्राहकों को धोखा देने के लिए किया जा रहा है। अगर आपके पास बैंक अकाउंट है, तो आपको इस फ्रॉड से बचने के लिए इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। कैसे जालसाज लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं और इससे बचने का क्या तरीका है... आइए जान लेते हैं।

Smishing Fraud

कैसे लोगों को शिकार बनाते हैं जालसाज

स्मिशिंग फ्रॉड का एक तरीका है। इसमें लोगों के मोबाइल फोन पर एक टेक्स्ट मैसेज मिलता है, जिसमें लुभावने संदेश लिखा होता है। स्मिशिंग, साइबर हमले का एक रूप SMS और फिशिंग को जोड़ता है। इसके जरिए जालसाज लोगों से उनकी पर्सनल डिटेल्स हासिल करने की कोशिश करते हैं।

End of Feed