Residential Properties: टीयर-2 के टॉप 30 शहरों में घरों की कीमतों में 94 फीसदी तक बढ़ोतरी, जयपुर और गोवा में इतना इजाफा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 18, 2024, 03:34 PM IST

Residential Properties: वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान परियोजनाओं के औसत पेशकश मूल्य की तुलना 2019-20 की दरों से की है। ये आंकड़े 30 बाजारों के प्राथमिक आवासीय बाजारों से संबंधित हैं। आंकड़ों के अनुसार, 24 मझोले बाजारों में आवास कीमतों में दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई।

Residential Properties: आवासीय संपत्तियों की ऊंची मांग की वजह से पिछले चार वर्षों में शीर्ष 30 दूसरी श्रेणी के या मझोले बाजारों में घरों की कीमतें 94 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान परियोजनाओं के औसत पेशकश मूल्य की तुलना 2019-20 की दरों से की है। ये आंकड़े 30 बाजारों के प्राथमिक आवासीय बाजारों से संबंधित हैं।

Residential Property Demand

(Image Source: iStockphoto)

कौन से हैं बाजार

ये 30 बाजार अमृतसर, मोहाली, लुधियाना, चंडीगढ़, पानीपत, देहरादून, भिवाड़ी, सोनीपत, जयपुर, आगरा, लखनऊ, भोपाल, इंदौर, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, मैंगलोर, मैसूर, कोयम्बटूर, कोच्चि, तिरुवंनतपुरम, रायपुर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, नासिक, नागपुर और गोवा हैं।

End of Feed