RBI ने विश्वकर्मा योजना को इस लिस्ट में किया शामिल, जानिए क्या होगा फायदा

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कि टियर-1 और टियर-2 क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को अगस्त, 2021 में पीआईडीएफ योजना में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अब PIDF योजना को दो साल के लिए यानी 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने शुक्रवार को कहा कि पीएम विश्वकर्मा को भुगतान अवसंरचना विकास कोष (PIDF) योजना के तहत शामिल करने और योजना को दो साल का विस्तार देने का निर्णय किया गया है। गवर्नर ने मौद्रिक नीति (MPC) की घोषणा करते हुए कहा कि अब PIDF योजना को दो साल की अवधि के लिए यानी 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

RBI, pm vishwakarma yojana, vishwakarma yojana RBI, विश्वकर्मा योजना,

PIDF योजना की शुरुआत

योजना की शुरुआत जनवरी 2021 में की गई थी। इस योजना का मकसद छोटे और कम आबादी वाले शहरी क्षेत्रों (टियर-3 से टियर-6), पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में बिक्री केंद्र (पीओएस), त्वरित प्रतिक्रिया (क्यूआर) कोड जैसे भुगतान स्वीकार करने वाले बुनियादी ढांचे की पहुंच स्थापित करना है। मूल योजना के तहत PIDF योजना को दिसंबर, 2023 तक तीन साल के लिए लाया गया था।

End of Feed