RBI के एक्शन के बाद, क्या-क्या नहीं कर पाएगा कोटक महिंद्रा बैंक, जान लीजिए

RBI on KotaK Mahindra Bank: केंद्रीय बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिसकी वजह से ये एक्शन लिया गया है। कोटक बैंक ने कहा कि वो मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम जारी रखेगा।

RBI on KotaK Mahindra Bank: जर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। RBI ने आईटी नियमों का बार-बार अनुपालन नहीं करने की वजह से कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। केंद्रीय बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिसकी वजह से ये एक्शन लिया गया है।

Kotak Mahindra Bank Barred By RBI

कौन सी सर्विस पर रोक

रिजर्व बैंक के इस एक्शन के बाद अब अगले आदेश तक कोटक महिंद्रा बैंक अपने ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को नहीं जोड़ सकेगा। साथ ही नए क्रेडिट कार्ड भी जारी नहीं कर पाएगा। हालांकि, बैंक ने कहा है कि उसके ब्रॉन्च नए ग्राहकों को जोड़ने और उन्हें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने के अलावा बैंक की सभी सेवाएं देना जारी रखे हुए हैं।

End of Feed