दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए चलाई जा रही हैं 18000 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तैयारियों का लिया जायजा

Festival Trains: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए 20 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, टिकट व स्कैनिंग काउंटर और रिकॉर्ड 18 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Festival Trains : भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान देश भर में सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए अपनी कमर कस ली है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के समय ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर का अनुभव कराने के लिए रेलवे ने व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियां की हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन सभी व्यवस्थाओं का कड़ाई से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Festival Special Trains, Durga Puja Special Trains, Ashwini Vaishnaw, Indian Railways, Diwali Chhath Puja Travel

इस त्योहारी सीजन में करीब 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं (तस्वीर-ANI/istock)

स्टेशनों पर बनाए गए विशेष होल्डिंग एरिया और बेहतर सुविधाएं

त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर उमड़ने वाली बेतहाशा भीड़ को प्रबंधित करना एक बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने देश के करीब 20 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष 'होल्डिंग एरिया' (यात्री विश्राम क्षेत्र) स्थापित किए हैं। इन एरिया की मुख्य विशेषता यह है कि यहां यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के लिए एक आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिलता है। इसके साथ ही, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामान्य टिकट काउंटरों को भी इन्हीं होल्डिंग एरिया के भीतर स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि लोगों को टिकट खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

End of Feed