PNB Alert: PNB बंद कर देगा ऐसे अकाउंट, आप भी हो जाएं सावधान और तुरंत करें ये काम

PNB Alert: बैंक ने कहा कि ऐसे खाते एक महीने के बाद कर दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने यह नोटिफिकेशन 6 मई 2023 को ट्विटर पर जारी किया था। बैंक के मुताबिक, ऐसे खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जाएगा।

PNB Alert: अगर आपका अकाउंट देश के सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में है, तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। दरअसल, बैंक ने अपने ऐसे अकाउंट होल्डर्स को अलर्ट किया है, जिन्होंने पिछले तीन साल से अपने खाते से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया है। बैंक ने कहा है कि ऐसे खाते एक महीने के बाद कर दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने यह नोटिफिकेशन 6 मई 2023 को ट्विटर पर जारी किया था। इसमें कहा गया है कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के एक महीने के बाद ऐसे खाते बंद कर दिए जाएंगे।

PNB

बैंक के मुताबिक, ऐसे खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का फैसला किया है। बैंक की ओर से बताया गया कि तीन साल की गणना 30 अप्रैल तक की जाएगी।

End of Feed