इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, बन जाएंगे करोड़पति, मिल रहा इतना ब्याज

PPP Interest Rate: यह सेविंग स्कीम लॉन्ग टर्म निवेश (Long Term Investment) के लिए काफी पॉपुलर है। मौजूदा समम में इस स्कीम में निवेश की राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। आप किसी भी बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं।

नौकरीपेश लोग अपनी सर्विस के दौरान ही अपने फ्यूचर के लिए सेविंग करने लगते हैं। इसके लिए वो अलग-अलग बचत स्कीम में पैसा लगाते हैं। इनमें से एक स्कीम है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)। यह सेविंग स्कीम लॉन्ग टर्म निवेश के लिए काफी पॉपुलर है। मौजूदा समम में इस स्कीम में निवेश की राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तिमाही में इस स्कीम की ब्याज दर की समीक्षा करती है। अगर आप इन दिनों सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न वाली स्कीम निवेश के लिए तलाश रहे हैं, तो PPF को ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं।

PPF, PPF Interest Rate, PPF News, पीपीएफ

500 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत

आप किसी भी बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। पीपीएफ खाते में साल में कम से कम 500 रुपये जमा करना आवश्यक है। एक वित्त वर्ष में कोई भी पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकता है। ये स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है। पीपीएफ में निवेश कर आप अपने भविष्य के लिए मोटी बचत कर सकते हैं। PPF स्कीम की अवधि को पांच-पांच साल के लिए दो बार बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed