पैसा डबल कर देगी पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, एक बार लगाइए फिर सीधे लीजिए मोटा अमाउंट

किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है और आवश्यकता अनुसार बदलाव करती है।

पोस्ट ऑफिस (Post Office) कई स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनमें से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)। आमतौर पर इस स्कीम को पैसा डबल करने वाली स्कीम के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इसमें निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाती है। अगर आप सुरक्षित निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो किसान विकास पत्र के विकल्प को चुन सकते हैं।

Post Office KVP, Kisan Vikas Patra, Saving Schemes, Money Double, किसान विकास पत्र,

सात फीसदी से अधिक ब्याज

किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है और आवश्यकता अनुसार बदलाव करती है।

1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत

किसान विकास पत्र में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का भी अकाउंट भी खुल सकता है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई वयस्क ही अकाउंट खोल सकता है। इसके बाद जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 साल पूरी हो जाती है, तो खाते को उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।

कैसे खुलवाएं अकाउंट?

किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां पर जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पहचान पत्र भी देना होगा। इसके बाद किसान विकास पत्र में निवेश के लिए अकाउंट ओपन हो जाएगा।

End of Feed